फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम के आने से पहले रातभर गुल रही बिजली, दो उपकेंद्र रहे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले बिजली मंगलवार को रातभर गुल रही। सुबह बारिश के चलते राजेंद्रनगर व डीडीपुरम उपकेंद्र ठप हो गए। इन उपकेंद्रों पर 33 केवी से आने वाली लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे राजेंद्रनगर में 17 घंटे तो डीडीपुरम में आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे एक लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में रविवार रात 12 बजे ही बिजली गुल हो गई थी। लोगों ने जागकर रात बिताई। भोर में अचानक बारिश शुरू हुई तो कई उपकेंद्र सतर्कता की दृष्टि से बंद कर दिए गए। कुछ देर बाद जब उपकेंद्रों को चालू किया गया तो डीडीपुरम, राजेंद्रनगर उपकेंद्र पर आपूर्ति नहीं आ रही थी। पता चला कि 132 केवी ट्रांसमिशन की लाइन पर पेड़ की डाली गिर गई है। उसे ठीक कराने का प्रयास किया जाता रहा। डीडीपुरम की आपूर्ति दोपहर 12 बजे तक बहाल करा दी गई। राजेंद्रनगर उपकेंद्र को देरशाम तक चालू नहीं किया जा सका। पहले लाइन पर से डाल हटाई गई। इसके बाद जानकारी हुई कि केबल बॉक्स खराब हो गया है। उसको भरने में दो से ढाई घंटे लग गए। इसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए तो लोग हाथ से पंखा झलते नजर आए।
महानगर उपकेंद्र में दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण रात तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे महानगर के उत्सव पार्ट-2 की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित रही। विद्युत निगम के शिकायत पोर्टल पर रामपुर गार्डन, महानगर, कोहाड़ापीर, सिविल लाइंस, सुभाषनगर, हरूनगला और कुतुबखाना उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने लगातार शिकायतें दर्ज कराईं। रामपुर गार्डन क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं ने एक फेस न आने, लो-वोल्टेज समेत पोल से बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत की।
विज्ञापन

वर्जन
शहर के दो उपकेंद्रों पर 33 केवी की सप्लाई बाधित थी। वजह कि 132 केवी की लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई थी। उसको हटवाकर लाइन चालू कराई गई। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें