फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महानगर और हरुनगला उपकेंद्रों से आज आठ घंटे तक बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के महानगर और हरुनगला उपकेंद्रों से सोमवार को आठ घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान कई स्थानों पर जर्जर पोल बदलने और लादनों की मरम्मत के काम किए जाने हैं। एक्सईएन गौरव शुक्ला ने बताया कि अनुरक्षण के कार्यों के कारण सुबह 10 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

शहर में आपूर्ति देने वाले चारों वितरण खंडों में इन दिनों अनुरक्षण के काम किए जा रहे हैं। रविवार को कैंट उपकेंद्र की 33 केवी लाइन की मरम्मत के दौरान दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को महानगर उपकेंद्र के परवाना नगर फीडर के जर्जर पोल बदलने के साथ लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा हरुनगला उपकेंद्र के न्यू सुपर सिटी व रामगंगा फीडरों पर भी अनुरक्षण के काम होने हैं।
इसके लिए इन फीडरों पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। तृतीय खंड के डेलापीर और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्रों के इलाकों में भी अनुरक्षण के काम किए जाएंगे। इस कारण इन इलाकों में भी दो से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन



-
सुभाषनगर के कई इलाकों में रात भर गुल रही बिजली
बरेली। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार रात यहां आठ घंटे कटौती की गई। सर्वोदय नगर, राजीव कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी, पटेल विहार, बृज विहार आदि इलाकों में शनिवार रात 12 बजे बिजली गुल होने के बाद रविवार सुबह आठ बजे आई। रविवार को दिन में भी यहां ट्रिपिंग होती रही। सर्वोदय नगर निवासी विकास शर्मा, जाग्रति नगर के गौरव ने बताया कि एसडीई विकास कपासिया को कई बार कॉल की गई, लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ आता रहा। संवाद


राजेंद्र नगर में ठीक नहीं किया पोल, मुख्यमंत्री से शिकायत
बरेली। राजेंद्रनगर उपकेंद्र के गुप्ता चौराहे के पास स्थित सूरजभान इंटर कॉलेज को जाने वाली गली के पास बिजली पोल काफी झुक गया है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पोल ठीक नहीं किया गया। स्थानीय निवासी संजय गर्ग ने बताया कि पोल के पास से छात्र-छात्राओं का आना-जाना भी होता है। आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत कर पोल ठीक कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें