फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवर: अब जून तक झेलनी पड़ी बिजली कटौती, भीषण गर्मी में 17 हजार से अधिक लोग होंगे परेशान

Thu, 23 Feb 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सेतु निगम ने कुतुबखाना पुल का निर्माण सितंबर 2022 में शुरू कराया था। जून 2023 तक निर्माण पूरा होना है। अभी तक मात्र 20 फीसदी काम हो पाया है। निर्माण कार्य के चलते दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
बिजली कटौती से दुकानदार परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण में देरी का खामियाजा 17 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लाइन शिफ्टिंग और पुल निर्माण के दौरान तकरीबन हर रोज तीन घंटे का शटडाउन लिया जाता है, लेकिन चार-पांच घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहती है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सेतु निगम ने कुतुबखाना पुल का निर्माण सितंबर 2022 में शुरू कराया था। जून 2023 तक निर्माण पूरा होना है। अभी तक मात्र 20 फीसदी काम हो पाया है। निर्माण की वजह से दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जा रहा है। इसके बाद भी बिजली नहीं आती। व्यापारी शिकायत करते हैं तो लोकल फाल्ट होने की जानकारी दी जाती है। दो माह से ऐसा ही चल रहा है।

जून तक चलेगा काम 

यहां का रास्ता पहले ही खराब है। अब बिजली भी रुला रही है। व्यापारियों का कहना है कि बेशक पुल जरूरी है, पर उनका व्यापार भी आवश्यक है। इसलिए बाजार में रात में काम कराया जाए तो बेहतर होगा। दिन में बिजली मिलती रहेगी और उनका व्यापार भी चलता रहेगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि जून तक काम चलेगा।

जो काम रात में कराए जा सकते हैं, उन्हें कराएंगे। दिन में श्रमिक और मशीनों की वर्किंग आसान होती है। इसलिए दिन के काम में कटौती नहीं की जा सकती है। इस हिसाब से कुतुबखाना के व्यापारियों और कोहाड़ापीर तक के 17 हजार उपभोक्ताओं को जून तक बिजली संकट झेलना पड़ेगा। आने वाली गर्मी में स्थिति और बिगड़ सकती है।

कपड़ा व्यापारी राजीव खुराना ने कहा कि बिजली के खंभे शिफ्ट होने थे। काम अधूरा छोड़कर अफसर और कर्मचारी दूसरे काम में लग गए। इसलिए बाजार में बिजली संकट है। बार-बार बिजली आती-जाती है। व्यापार प्रभावित हो रहा है।

गिफ्ट सेंटर के मालिक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धूल-मिट्टी उड़ने से सेहत को खतरा है। ग्राहक भी कम आते हैं। कार्यदायी संस्था को अपने काम के साथ छिड़काव कराना चाहिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। हमें खुद छिड़काव करना पड़ता है। 
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी जगदीश शरण अग्रवाल ने कहा कि बिजली न आने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। त्योहार सिर पर है। दुकानदार धूल फांक रहे हैं। ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं। पुल के निर्माण में देरी का खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।

कुतुखबाना पुल पर एक नजर

105 करोड़ रुपये लागत
20 करोड़ रुपये व्यय हुए

लाइन शिफ्टिंग के लिए तीस लाख रुपये का इंतजार

अस्थायी तौर पर लाइन शिफ्टिंग के लिए तीस लाख रुपये की जरूरत है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने सेतु निगम को एस्टीमेट भेजा है। इसके आधार पर सेतु निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों से बजट मांगा है। बजट मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक वीके सेन ने बताया कि फाउंडेशन, सब स्ट्रक्चर और सुपर स्ट्रक्चर के लिए एक साथ काम चल रहे हैं। करीब 20 प्रतिशत तक काम हो गया है। काम की रफ्तार यही रही तो जून तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। 

एसडीओ कुतुबखाना संजीव गुप्ता ने कहा कि पुल निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चल रहा है। तीन घंटे के शट डाउन में कभी-कभी काम पूरा नहीं हो पाता तो थोड़ा समय और लिया जाता है। कहीं कटौती ज्यादा हो रही है तो तत्काल अवगत कराएं। हो सकता है कि लोकल फाल्ट की वजह से ऐसा हो रहा हो, उसे ठीक कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें