फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले अनुभवों को देखते हुए पारेषण अनुभाग ने दिवाली से पहले बिजली घरों पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य शुरू करा दिया है। रविवार सुबह दस बजे से सिविल लाइंस स्थित 132 केवी केंद्र पर काम होगा। इससे चार घंटे तक आधे से ज्यादा शहर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

जन्माष्टमी त्योहार से कुछ ही दिनों पहले सीबी गंज स्थित बिजली घर पर लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर ठप हो गया था। विभाग ने इसे बदलने के लिए अयोध्या से नया ट्रांसफार्मर मंगाया था मगर वितरण सेक्शन के त्योहार पर वैकल्पिक तैयारी न करने से बिजली सप्लाई में अव्यवस्था हो गई। ये मामला ऊर्जामंत्री और चेयरमैन तक पहुंचा था। इस बार पारेषण अनुभाग ने दिवाली से पहले ही सभी बिजली घरों पर सफाई और मरम्मत आदि कार्य कराना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह दस से दो बजे तक सिविल लाइंस स्थित 132 केवी संस्थान पर कार्य होगा। एक्सईएन एके गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह दस से 12 और दस से दो बजे तक अलग-अलग इलाकों में शहरी बिजली सप्लाई व्यवस्था बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि दस से 12 बजे जंक्शन, कलेक्ट्रेट, कुतुबखाना, शाहदाना, दूरदर्शन, आकाशवाणी लाइन और सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सिविल लाइंस स्थित तीनों उपकेंद्र लाइनें, एमएसई, कैंट, डीडी पुरम, मिशन कंपाउंड, जगतपुर, रेलवे और रामपुर बाग उपकेंद्र लाइनों पर सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें