फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला पुल की सर्विस रोड पर गड्ढे, रोटरी भवन के सामने सड़क धंसी

विज्ञापन
हाल में बनाई गई चौपुला रोड पर हैं कई बड़े गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बारिश से पहले नहीं हुई मरम्मत तो हो सकता है बड़ा हादसा

बरेली। चौपुला पुल के नीचे मुख्य चौराहे पर गड्ढे हो गए हैं, जबकि चौपुला पुल की सर्विस रोड पर भी कई जगह गड्ढे बन गए हैं। पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने पर रोटरी भवन के सामने सड़क में दरार आ गई है। बारिश से पहले मरम्मत न हुई तो यह सड़कें बैठ जाएंगी हादसे का कारण बन सकती हैं। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि सर्विस रोड पर गड्डों की मरम्मत कराई जा रही हैं। यदि कहीं गड्ढा हुआ है तो उसे दिखवाया जाएगा।

चौपुला चौराहा

यहां मुख्य चौराहे पर कई गड्ढे हो गए हैं। पुल निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पानी भी यहीं बहकर आता है। गड्ढों में और आस पास पानी भर जाता है। इसके बाद यातायात के दबाव में यहां लगातार गड्ढे बढ़ रहे हैं। यहां पिछले लंबे समय से पैचवर्क नहीं कराया गया है।

चौपुला पुल की सर्विस रोड

चौपुला पुल की सर्विस रोड पर कई गड्ढे हो गए हैं। किला रोड पर एक लेन पर पहले से ही वाहन चल रहे हैं। वहीं, उधर से आ रही वाहनों की कतार यहां सर्विस रोड पर जाम में फंसी रहती है। इसका मुख्य कारण सर्विस रोड पर गड्ढों का होना है। यहां गड्ढों में पानी भी भरा रहता है।

रोटरी भवन के सामने

पटेल चौक से चौपुला की तरफ जाते समय रोटरी भवन के सामने सड़क में आई दरार बढ़ गई है। यहां सड़क पर गड्डे हो गए हैं। गड्ढे से बचने के लिए उसमें पत्थर डाल दिए गए हैं। सड़क की दरार बारिश के बाद और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें