नवाबगंज। पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज में स्थित पनघैली नदी पर गड्ढे होने से वाहन स्वामी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश से पुल पर बने गड्ढों में पानी भर गया।
बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक के साथ राहगीरों को यहां से गुजरने में दिक्कत हुई। इस दौरान कुछ बाइक सवार गिरकर भी चोटिल हो गए। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम उदित पवार को फोन पर शिकायत की और कहा कि पुल पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। इससे आए लोग गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द गड्ढों को भरा जाए।
एसडीएम ने मामले में हाईवे का निर्माण करा रही संस्था को गड्ढाें को भरने के आदेश दिए हैं। संवाद