फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर अब गड्ढों में फंसकर आलू लदा ट्रक पलटा

विज्ञापन
बरेली-लखनऊ हाईवे पर गिरा आलू भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

हुलासनगरा के साथ जैतीपुर क्रॉसिंग पर जाम के चलते ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

बरेली/ फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे पर गड्ढों में फंसकर वाहनों के पलटने का सिलसिला थम नहीं रहा। इस मार्ग पर सोमवार को आधी रात के बाद एक आलू लदा ट्रक पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लगा तो हुलासनगरा और जैतीपुर क्रॉसिंग का बूम बंद न हो पाने से ट्रेनें भी प्रभावित हो गईं। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब ट्रक को हटाया जा सका। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात के बाद कटरा की ओर से आलू लदा ट्रक बरेली की ओर जा रहा था। थाना से सौ गज दूर हाईवे पर गड्ढों में फंसकर ट्रक अचानक पलट गया। इससे आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और जाम लग गया। जाम बढ़ा तो वाहन चालक सर्विस रोड हुलासनगरा और जैतीपुर क्रॉसिंग से होकर निकलने लगे। यहां भीड़ बढ़ी तो क्रॉसिंग समय से बंद नहीं हो सकी, जिससे ट्रेनों को क्रॉसिंग के पहले ही रोक दिया गया। करीब 20 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। उधर, हाईवे पर वाहन लगातार रात बढ़ते रहे। इससे लोगों ने काफी परेशानी झेली।
मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब ट्रक को हाईवे से हटवाया जा सका। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। रविवार को भी हाईवे पर गड्ढों में फंसकर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी, जिससे लोगों को सोमवार छह बजे के बाद ही निजात मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें