फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से नहीं चोट लगने के कारण हुई थी गैंगस्टर दिनेश शर्मा की मौत, लीक हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Mon, 01 Mar 2021 03:48 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं जिले के उझानी के छतुईया गांव के गैंगस्टर दिनेश शर्मा की मौत गहरी चोट लगने से हुई थी। उसकी लीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी तीन पसलियां टूटी हुईं, फेफड़ा फटा हुआ और सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। जबकि पुलिस दावा कर रही थी कि गैंगस्टर की मौत सल्फास खाने से हुई थी। उसके पास से सल्फास की डिब्बी बरामद दिखाई गई थी। अब पुलिस यही बयान दोहरा रही है।

विज्ञापन


गैंगस्टर दिनेश शर्मा की मौत का मामला 24 जनवरी की रात का है। उसकी पत्नी गीता देवी के मुताबिक उस दिन रात 9 बजे वह अपने पति दिनेश शर्मा के साथ दिल्ली से लौटी थी। रात 10:30 बजे दोनों लोग घर के आंगन में बैठे थे। उसी दौरान उझानी कोतवाली पुलिस चार गाड़ियों में भरकर आई और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। सभी पुलिसकर्मी इधर-उधर बिखर गए। 

कुछ पुलिसकर्मियों ने पति दिनेश शर्मा को पकड़ लिया तो कुछ ने उसे पकड़ लिया था। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी थी। गीता के मुताबिक इस दौरान उसने ये भी कहा था कि मारपीट क्यों कर रहे हो? ले जाना है तो ले जाओ लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। उन्होंने घर में ही उसके पति की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


पत्नी का कहना था कि एक बार पति पुलिसकर्मियों से छूटकर कमरे में बंद हो गए लेकिन पुलिस ने कमरे के दरवाजे तक तोड़ दिए। फिर दिनेश शर्मा को पीटते हुए ले गए।
एक घंटे बाद पुलिस फिर आई और उसे भी कोतवाली ले गई। उससे कहा गया कि वह लिखे कि उसके पति ने सल्फास खा ली है। 

पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उस समय गीता को ये नहीं बताया गया था कि दिनेश शर्मा की मौत हो चुकी है। पति की जान बचाने के लिए उसने लिखकर दे दिया। बाद में उसे पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है।

इधर, पुलिस का कहना था कि उसकी मौत सल्फास खाने से हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन पूरा मामला गोपनीय रखा गया। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक हुई तो पता चला कि उसके शरीर में कई जगह गहरी चोटें थीं। इसके अलावा उसके सीने में 250 एमएल खून भरा निकला। 

चूंकि पुलिस ने जहर खाना बताया था। इससे डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित किया था लेकिन उसमें भी सल्फास खाने की पुष्टि नहीं हुई है। अब महत्वपूर्ण यह है कि गैंगस्टर को चोट कैसे लगी।

गैंगस्टर दिनेश शर्मा की मौत जहर खाने से ही हुई थी। हमारी जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की बात सामने नहीं आई है और न ही उसकी पसलियां टूटी हैं।
विज्ञापन

-संकल्प शर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें