फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट : सिर में चोट से हुई धर्मपाल की मौत

Thu, 18 Jun 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव टिटौली से मंगलवार को खेत गए धर्मपाल की मौत सिर में चोट लगने से हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। गांव के चौकीदार राजेंद्र कुमार का भतीजा धर्मपाल का शव जंगल में शंखा नदी के पास चरी के खेत से बरामद हुआ था। परिजनों के मुताबिक, वह घर से सुबह 6:00 बजे का निकला हुआ था। दोपहर में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बुधवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अन्य कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। साक्ष्य मजबूत न होने पर पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें