फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की हालत पहले से बेहतर, जल्द पहुंचेगा घर: संजय गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मांझे से जख्मी भतीजे आदित्य का हाल जानने बुधवार को गन्ना मंत्री संजय गंगवार अस्पताल पहुंचे। कहा कि हालत पहले से बेहतर है। तीन-चार दिन डॉक्टर की निगरानी में रहेगा फिर डिस्चार्ज होगा। चाइनीज मांझे की बिक्री संबंधी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को सराहा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि चाइनीज मांझा से बरेली में हाल में ही 35 लोग जख्मी हो चुके हैं। 36वीं घटना भतीजे के साथ हुई। प्रतिबंधित मांझा की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जो निर्देश दिए थे, उसके अनुसार जिलाधिकारी और एसएसपी ने टीमें गठित कर जांच कराई। खुद भी जांच टीम में शामिल रहे। चाइनीज मांझा जिनके पास मिला, उनपर कार्रवाई हुई है। ऐसी कार्रवाई होती रहेगी तो भविष्य में चाइनीज मांझा से हो रही घटना पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई।

अखिलेशवादी सोच से बाहर निकलें लोग
पीलीभीत में बच्ची से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने वाले दूसरे समुदाय के 70 वर्षीय आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। कहा, इस घटना से एक समुदाय की हिंसक मानसिकता का परिचय मिलता है। अखिलेशवादी ऐसे लोगों को विचारधारा बदलनी होगी। नहीं समझेंगे तो समझाया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुलडोजर की कार्रवाई भी हुई है। मांझा कारोबार से भी इसी समुदाय के लोगों के जुड़े होने की सूचना है। ऐसे कारोबारियों को सुझाव है कि सुधर जाएं, बाद में वे खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें