फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में गंभीर अंदरूनी चोटों से मौत होने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारिवारिक कलह के चलते बतौर पत्नी साथ रह रही साली की हत्या करके भागे चौकीदार को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में अंदरूनी गंभीर चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई। हालांकि पूछताछ में चौकीदार हत्या करने की बात से मुकरता रहा। पोस्टमार्टम के बाद चौकीदार ने ही पुलिस हिरासत में शव का अंतिम संस्कार किया। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित परवानानगर में किराए पर रह रहा निजी स्कूल का चौकीदार लालाराम गौतम बृहस्पतिवार दोपहर अपनी दूसरी पत्नी (साली) अंशु की हत्या कर छज्जे से कूदकर भाग निकला था। मकान मालिक कन्हई लाल के रोकने पर चौकीदार ने उनसे भी मारपीट की थी। पुलिस ने रात में ही चौकीदार को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होने पर मारपीट में आईं गंभीर अंदरूनी चोटों से अंशु की मौत होने की पुष्टि हुई। पिटाई से उसके फेफड़े और दिल फट गया था। कई पसलियां टूट गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चौकीदार से ही संजय नगर स्थित श्मशान भूमि में शव का अंतिम संस्कार कराया।
बकौल पुलिस, पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि बुधवार शाम कुकिंग गैस खत्म हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसने किसी तरह भरे सिलिंडर का इंतजाम किया और उसे घर रखने के बाद ड्यूटी पर चला गया। करीब 12 बजे लौटा तो खाना नहीं बना था। इसे लेकर उसका अंशु से झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने अंशु की पिटाई कर दी। उसकी हालत बिगड़ी तो छज्जे से कूदकर भाग निकला। लालाराम के मुताबिक, साली से पहली बार जब उसने संबंध बनाए थे तब वह सिर्फ 14 साल की थी, लेकिन अब वह उससे परेशान था। दिन भर ड्यूटी करने के बाद भी उसे एक वक्त का खाना तक ठीक से नहीं मिलता था। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


तीन साल पहले नर्सिंग की पढ़ाई छूट गई थी
अंशु पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। घर से भागने के बाद वह अंशू को लेकर पीलीभीत बाईपास की ही एक कॉलोनी में किराए पर रहने लगा था। करीब तीन साल पहले वहां एक दिन झगड़ा होने पर अंशू मकान की दूसरी मंजिल से कूद गई थी। गंभीर चोट आने से उसकी नर्सिंग की पढ़ाई छूट गई थी। इससे पहले एक बार अंशू रामगंगा नगर कॉलोनी में भी घर की दूसरी मंजिल से भी कूद गई थी। वह अक्सर आत्महत्या करने की धमकी देती थी। घटना के दिन भी आत्महत्या की धमकी दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें