फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गिने जाएंगे पोस्टल वोट, फिर खुलेंगी ईवीएम

Sat, 11 Mar 2017 01:13 AM IST
Post count will be counted first, EVM will open again
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 में बरेली की नौ सीटों की मतगणना आज परसाखेड़ा मंडीस्थल पर आज सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले 4810 पोस्टल मतपत्र गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक राउंड में प्रत्याशी के आगे-पीछे चलने की खबर की घोषणा कंट्रोल रूम करेगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, चुनाव आयोग के प्रेक्षकों के अलावा पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह और सीओ द्वितीय ने भी मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन और पुलिस अफसर की निगरानी में पूरे दिन मतगणना की तैयारियां चलती रहीं। 
विज्ञापन


पी-3 गेट से अंदर जाएंगे प्रत्याशी एजेंट
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए मंडी स्थल पर दो गेट बनाए गए हैं। चार नंबर रोड से जाने पर पहले गेट-ए से वीवीआईपी प्रवेश करेंगे। इसमें चुनाव आयोग के अफसर शामिल हैं। तीन नंबर रोड से जाने वाले दूसरे गेट पी-3 से विधानसभा प्रत्याशी, उनके एजेंट, मीडिया कर्मी और सामान्य लोग प्रवेश करेंगे। मतगणना स्थल तक जाने वालों को कम से कम तीन चेक प्वाइंटों पर तलाशी देकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पास दिखाना होगा।

नौ पांडालों में होगी गणना
नौ विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की मतगणना को अलग-अलग पांडाल बनाए हैं। ईवीएम अंदर की गलियों से होकर कड़ी सुरक्षा में मतगणना पांडाल तक पहुंचेंगी। नौ विधानसभा सीटों पर 96 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दोपहर बाद तक हो जाएगा। 
विज्ञापन


14 टेबिल आरओ के लिए
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में 14 रिटर्निंग ऑफीसर की टेबिल लगाई गई हैं। प्रत्येक आरओ के निकट प्रत्याशी का एजेंट मौजूद रहेगा। पोस्टल मतपत्रों की मतगणना के लिए अतिरिक्त एजेंट बनाए गए हैं। बाहर मीडिया सेंटर बनाया गया है। कौन प्रत्याशी किस राउंड में कितने वोटों से आगे चल रहा है, इसकी सूचना मीडिया सेंटर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी रिटर्निंग ऑफीसरों की होगी। मतपेटियों की सुरक्षा को पुलिस के अलावा सीआईएसफ की ड्यूटी भी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें