फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए अश्लील वीडियो

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

छात्र बनकर ग्रुप में जुड़ा कोई अज्ञात व्यक्ति, छात्र और शिक्षकों को लिखे अपशब्द
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भमोरा में रिपोर्ट

बरेली। केंद्रीय विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र बनकर अपना नंबर जुड़वाने के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए और छात्र-शिक्षकों को अपशब्द लिखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान इस समय सारी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। इसके लिए अलग-अलग कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। 19 जुलाई को कक्षा 10 के गणित के शिक्षक के पास किसी व्यक्ति ने मेसेज करके खुद को स्कूल का ही छात्र बताकर अपना नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने का अनुरोध किया। शिक्षक ने भी उसे छात्र मानते हुए व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। रात करीब 12 बजे उस नंबर से स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में कई अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए गए। साथ ही शिक्षकों और बच्चों को लेकर आपत्तिजनक बातें भी लिखीं गईं। कुछ छात्र-छात्राएं जो जाग रहे थे, उन्होंने रात में ही व्हाट्स ग्रुप छोड़ दिया। कुछ ने सुबह देखा तो स्कूल को सूचना देकर आपत्ति जताई। इस पर बुधवार को आरोपी के मोबाइल नंबर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें