फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई शनिदेव की जयंती 

Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Pompously celebrated Shani's birth anniversary - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के विभिन्न मंदिरों में श्री शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई और प्रसाद आदि का भी वितरण किया गया। 
विज्ञापन

कालीबाड़ी स्थित श्री शनिदेव मंदिर में दुख निवारण महायत्र हुआ। बाद में सवा क्विंटल प्रसाद का केक काटकर भोग लगाया गया। गौरव राजपूत, रवि राजपूत, रामनाथ, आनंद राजपूत, अशोक, मीरादेवी, मुरारी राजपूत आदि ने शर्बत वितरण में भी भाग लिया। सुभाष नगर अवधपुरी कालोनी स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में कर्मफलदाता और दंडनायक श्रीशनिदेव महाराज के जन्मोत्सव का शुभारंभ श्रीसुंदर कांड के संगीतमय पाठ से हुआ। डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने गणेश वंदना की। संस्था की ओर से भंडारा भी कराया गया। 
रोहिली टोला स्थित माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा पर विधि विधान से अभिषेक पूजन किया गया। लोगों ने शनिदेव के सामने चौमुखी दीपक जलाकर निरोग, यश, वैभव व उन्नति की कामना की। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी रेलवे माल गोदाम के सामने कुंवरपुर स्थित शनिदेव मंदिर पर पूचा अर्चना के बाद शर्बत वितरण किया गया। इसके अलावा तपेश्वर नाथ मार्ग स्थित ईश्वरी भवन में भी सुंदरकांड पाठ हुआ। इस दौरान पंडित प्रदीप चौबे ने शनिदेव की महिमा का भी बखान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें