फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औद्योगिक ऑटोमेशन की नई तकनीकों से रूबरू हुए पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी

Sun, 27 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से कार्यशाला में पीएलसी और एआई आधारित ऑटोमेशन की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माधोटांडा। क्षेत्र के गुलाबटांडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार को औद्योगिक ऑटोमेशन एवं पीएलसी (प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर) की नवीनतम तकनीकों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सोफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंगऔर एआई आधारित ऑटोमेशन की जानकारी देने के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य विल्सन और कंपनी के प्रशिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। विशेषज्ञों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र तेजी से ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंडस्ट्रियल और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ आधुनिक औद्योगिक उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी जरूरी है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को पीएलसी की संरचना और कार्यप्रणाली, डिजिटल, लैडर लॉजिक प्रोग्रामिंग, टाइमर्स, काउंटर्स, सीक्वेंशियल कंट्रोल और इंडस्ट्रियल ट्रबलशूटिंग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विल्सन ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को कॉलेज से उद्योग तक के संक्रमण के लिए तैयार करने और उनके तकनीकी कौशल को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें