फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गड्ढों में हिचकोले खाते हुए गुजरीं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
देवरनियां।इसी रास्ते से गुजरेंगे पोलिंग पार्टी व वोटर
विज्ञापन
देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां के सभी पोलिंग बूथों पर सोमवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। देवरनियां से मुंडिया जागीर रोड दो वर्ष से खराब है। दो किमी की इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। मुंडिया जागीर के राजकीय इंटर काॅलेज, जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी स्कूल पर बने पोलिंग बूथों पर जाने वाली पार्टियां हिचकोले खाते हुए इसी मार्ग से गुजरीं। देवरनियां कंपोजिट स्कूल में बने बूथों पर जाने रास्ते में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसी रास्ते से होकर मतदाता पोलिंग बूथों तक पहुंचेंगे। हालांकि, चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी का कहना है कि सफाई करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां पहुंचने के बाद पूरा कराया काम

सेंथल। कस्बे में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए जल निगम पाइप लाइन बिछा रहा है। इस वजह से बड़ा इमामबाड़ा वाली सड़क को भी काफी समय पहले खोदा गया था। इसी सड़क पर प्राथमिक विद्यालय है, जहां मंगलवार को मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को जब पोलिंग पार्टियां बूथ पर पहुंचीं तो आनन-फानन में ठेकेदार ने सड़क को पाट दिया। संवाद

कार्मिकों ने पानी खरीदकर बुझाई प्यासअलीगंज। क्षेत्र के गांव गैनी में पोलिंग बूथ के कमरे की खिड़कियां टूटी हैं। कुर्सियां भी ठूंस कर रखी गई हैं। पीठासीन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यहां लगाए गए दो हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं हैं। बाहर से खरीदकर पानी पी रहे हैं। शौचालयों से दुर्गंध आ रही है। लेटने-बैठने का कोई प्रबंध नहीं है। सूदनपुर पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी अनुज कुशवाह ने बताया कि यहां भी शौचालयों से दुर्गंध आ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए कोई बोर्ड नहीं है। फोर्स के लिए जिस कमरे में लेटने का इंतजाम किया गया है, उसमें पंखा बहुत धीमा चल रहा है। संवादलोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन


मीरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वागीश कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लॉक मीरगंज के अंतर्गत 148 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिसमें हेल्प डेस्क स्थापित कर संबंधित आशाओं की ड्यूटी लगाई गई है। सभी आशाओं को आवश्यक दवाएं एवं गर्मी में लू से बचाव के लिए 50-50 ओआरएस के पैकेट दिए गए हैं। संवाद
31 कर्मियों पर मुकदमा
मीरगंज। उपजिलाधिकारी देशदीपक सिंह ने बताया 31 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नही पहुंचे। कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर हस्ताक्षर करके गायब हो गए थे। उन सभी कर्मचारियों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें