फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिग्गजों ने मथा मैदान, आज आपका इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव... यह देश की सरकार चुनने का अवसर है। प्रचार के दौरान गांव-गांव घर-घर पहुंचकर दिग्गज अपनी खूबियां व विपक्षी की खामियां गिना चुके हैं। अब आपकी बारी है कि घरों से निकलें और मतदान करें। मंगलवार को होने वाले मतदान में पिछले सारे आंकड़ों को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान बनाएं। आपके वोट से ही देश की दशा व दिशा तय होगी। इसलिए लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी अवश्य निभाएं।
विज्ञापन

लोकतंत्र के उत्सव में दो बार से हम फर्स्ट डिवीजन आ रहे हैं। यानी बीते दो चुनाव में बरेली लोकसभा क्षेत्र के 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार इस आंकड़े को और आगे ले जाने की चुनौती है। प्रशासन के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों ने भी जागरूकता मुहिम चलाई है। अब बारी हमारी है कि अपने पसंद की सरकार चुनने के लिए हम घरों से निकलकर मतदान करें और देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 1.40 लाख मतदाता बढ़े हैं। ऐसे में अफसर मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। बीते चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो रुझान भी सकारात्मक हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जिले में 18.89 लाख मतदाता पंजीकृत थे। तब बरेली संसदीय सीट पर 51 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के चुनाव में जनपदवासियों ने पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए 61.52 फीसदी मतदान किया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं का यह जज्बा कायम रहा। मतदाता सूची में पंजीकृत 61.49 फीसदी लोग मताधिकार का प्रयोग करने व सरकार चुनने के लिए आगे आए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह के मुताबिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।
देहात के सापेक्ष शहर में दस फीसदी कम मतदान
जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार देहात क्षेत्र में मत प्रतिशत शहर के सापेक्ष दस फीसदी ज्यादा रहता है। बीते लोकसभा चुनाव में शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 51 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा 61 फीसदी से ज्यादा रहा था।
आंवला के आंकड़े भी बढ़ा रहे उत्साह
आंवला लोकसभा क्षेत्र में पहली बार वर्ष 1967 में चुनाव हुआ था। तब 55 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2009 में 53.8 फीसदी, 2014 में 60.2 फीसदी तो वर्ष 2019 में 60.7 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। अबकी बार इस आंकड़े को पार करने की चुनौती है।
विधानसभा चुनाव में भी बरसे थे वोट
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 61.04 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले वर्ष 2017 में 62.05 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2022 में सर्वाधिक मतदान (72 फीसदी) बहेड़ी में हुआ था। सबसे कम 50.67 फीसदी मतदान कैंट क्षेत्र में हुआ था। वर्ष 2017 में मीरगंज में सर्वाधिक मतदान (51.74) फीसदी हुआ था। सबसे कम आंवला में 34.76 फीसदी मत पड़े थे।
वोटर कार्ड के ये हैं विकल्प
आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस के फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक के पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन का पहचानपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त दिव्यांगता प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनरल ऑफ इंडिया की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी पहचानपत्र, फोटोयुक्त राशन कार्ड।
बरेली लोकसभा क्षेत्र
मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता पोलिंग बूथ
19,24,434 1959
प्रमुख दलों के प्रत्याशी
भाजपा : छत्रपाल गंगवार (68)
शिक्षा : एमए, बीएड

फोटो
बहेड़ी विधानसभा सीट से दो बार विधायक और पेशे से शिक्षक रहे छत्रपाल गंगवार इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। अपनी जीत के लिए मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि पर निर्भर हैं। इस सीट पर गंगवार यानी कुर्मी जाति के मतदाताओं की बड़ी तादाद है। बसपा ने भी यहां से गंगवार प्रत्याशी मैदान में उतारा था जिससे यहां चुनावी मुक़ाबला दिलचस्प हो गया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज होने के बाद अब यहां सीधी लड़ाई है।
सपा : प्रवीण सिंह ऐरन (66)
शिक्षा : बीए, एलएलबी
फोटो
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन लोकसभा का पांचवां चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चार चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। इस बार सपा के प्रत्याशी के रूप में सामने हैं। गठबंधन की वजह से मुस्लिम मतों की एकजुटता का भरोसा है। इससे पहले वर्ष 2009 में संतोष गंगवार को हरा चुके हैं और उनकी पत्नी भी बरेली शहर की मेयर रह चुकी हैं। सपा के वोट बैंक के साथ ही अपने दम पर चुनावी समर में हैं।
विज्ञापन


आंवला लोकसभा क्षेत्र
मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता पोलिंग बूथ
18,91,713 2026


प्रमुख दलों के प्रत्याशी
भाजपा : धर्मेंद्र कश्यप (55)
शिक्षा : हाईस्कूल

सपा : नीरज मौर्य (55)
शिक्षा :

बसपा आबिद अली (46)
शिक्षा : हाईस्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें