फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजम न सच्चे भारतीय, न सच्चे मुसलमान’

Wed, 22 Apr 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर हमला बोलते हुए उनके सच्चे मुसलमान होने पर ही सवाल उठा दिया। बोले, रामपुर में इमरजेंसी जैसी स्थिति बनी हुई है, कोई सही बात कह भी नहीं सकता। इससे तंग आकर पिछले दिनों कई लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद मंत्री जी ने विदेश में ‘पनाह’ मांगी। सिद्दीकी ने कहा विदेश में पनाह मांगने वाला व्यक्ति सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। वोले- वे खुद फौज में रह चुके हैं, उन्हें अपना देश प्रिय है। सिद्दीकी यहां तक बोल गए कि आजम न सच्चे भारतीय हैं न सच्चे मुसलमान। बसपा नेता ने कहा है कि प्रदेश में हालात बेहतर नहीं है हर कोई परेशान है। इसलिए 27 अप्रैल को हल्ला बोला जाएगा।
विज्ञापन

आंवला सीट से विधानसभा सदस्य प्रत्याशी तय करने पहुंचे सिद्दीकी ने एक मुलाकात में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बोले- लोक सेवा आयोग जैसी संस्था में सीधा हस्तक्षेप हो रहा है। बड़े ठेकों में ‘खेल’ हो रहा है। सूबे में कई मंत्री सीधे खनन, जमीन और ठेके आदि में लगे हैं। पब्लिक को बिजली नहीं मिल रही है। गन्ना किसान को भुगतान नहीं मिल रहा। गेहूं और अन्य फसलें बारिश से बर्बाद हो गई हैं। सरकार किसानों की सुध लेने की जगह राजनीति कर रही है। किसानों को सौ और पचास रुपये के चेक देकर मखौल उड़ाया जा रहा है। प्रदेश में माफिया हावी हैं, थानों में सुनवाई नहीं हो रही। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री ने अपनी यूनीवर्सिटी के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा एकत्र किए और दो हजार करोड़ लगाए। निर्माण कार्य आदि में प्रयुक्त सामग्री पर टैक्स चोरी हुई। श्रम विभाग निर्माणकर्ता से  एक प्रतिशत टैक्स लेता है। इसे जमा न करने पर प्रदेश श्रम विभाग ने नोटिस जारी किया। अभी तक मंत्री जी ने सेस यानी टैक्स जमा नहीं किया है।

दिखायी ‘नब्ज’
‘जनता की नब्ज’ टटोलने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपनी ‘नब्ज’ दिखाने बरेली पहुंचे। मंगलवार सुबह सिविल लाइंस स्थित हकीम खुर्शीद मुराद से मिलने पहुंचे सिद्दीकी ने उन्हें अपनी ‘नब्ज’ भी दिखायी। हकीम साहब ने नुस्खा लिख दिया।  उनके साथ उनके पुत्र अफजल सिद्दीकी, शाहबाद विधायक आसिफ खां बब्बू, जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें