फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन को मिला पिता की राजनीतिक विरासत बढ़ाने का जिम्मा

सार

भाजपा ने गोला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि पर भरोसा जताया है।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बतौर प्रत्याशी अमन के नाम पर मुहर लगा दी।एक दिन पहले ही सपा ने विनय तिवारी के नाम पर गोला से उम्मीदवारी की मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। भाजपा ने गोला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि पर भरोसा जताया है। इस सीट से तीन अन्य दावेदार भी थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बतौर प्रत्याशी अमन के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

गोला विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली गोला सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरु हो चुकी है। एक दिन पहले ही सपा ने विनय तिवारी के नाम पर गोला से उम्मीदवारी की मुहर लगाई है। इस सीट के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, क्षेत्रीय कार्य समिति ठाकुर प्रसाद गंगवार व ईश्वरदीन वर्मा ने भी टिकट की दावेदारी करते हुए भाजपा जिला प्रभारी शंकर सिंह लोधी को आवेदन सौंपा था।
अरविंद के निधन पर जब सीएम योगी श्रद्धांजलि देने उनके घर आए थे तो उन्होंने बेटे अमन गिरि से पिता की अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। उस समय से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि राजनीतिक विरासत अमन ही संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें