फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने महंगाई पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आम लोगों से महंगाई पर चर्चा की।
विज्ञापन

शहर के पटेल चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व महासचिव राम रतन पटेल ने लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई चरम पर है। जिसकी वजह से आम लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ब्लॉक आसफपुर के ग्राम भूड़ में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने ग्रामीणों से महंगाई को लेकर वार्ता की। साथ ही महंगाई पर उनके विचारों को जाना। मोहल्ला नेकपुर में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने महिलाओं के साथ में बैठक की। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं रहीमुद्दीन नगर में महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष उपासना चौहान महिलाओं से मिलीं। यहां पर भी महंगाई को लेकर आपस में चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें