फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, एबीवीपी के छात्र नेताओं में विवाद, प्राचार्य से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सपा और एबीवीपी के छात्र नेताओं के बीच विवाद हो गया। सपा के छात्र ने एबीवीपी नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राचार्य से शिकायत की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सपा छात्र नेता ने पिछले दिनों राजनीति शास्त्र की कक्षा में शिक्षिका से बहस की थी। यह मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को एबीवीपी के छात्रनेता ने सपा के छात्र से मिलकर विवादित राजनीतिक विषयों को कैंपस में न उठाने की सलाह दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंच गए और दोनों को अलग करके भेज दिया। इसके बाद सपा छात्रनेता ने प्राचार्य से मिलकर एबीवीपी छात्रनेता पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, एबीवीपी के छात्रनेता ने भी शनिवार को प्राचार्य से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें