बरेली। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रमुख सचिव नवनीत सहगल सुबह 10 बजे किसी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन में अधिकारियों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर तीन बजे से विशेष समीक्षा होगी।
पिछले दौरे में यह सामने आईं थी ये गड़बड़ी
- सरकारी स्कूलों में बच्चों को घटिया स्वेटर बांटे गए थे।
- घटिया मिडे-डे मील के साथ ही प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों को पुराने कोर्स बांटने का मामला सामने आया था।
- नहरों की सफाई में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था।
- गोशाला में चारा घोटाला पर अफसरों को फटकार लगाई थी।
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बहुत कम लोगों को लाभान्वित करने पर नाराजगी जताई थी।
- आईवीआरआई ओवरब्रिज के धीमे निर्माण पर अफसरों की क्लास ली थी।
इनसेट-
चौपाल में बच्चों के घटिया स्वेटर देखे
- मेथी नवदिया में प्राइमरी स्कूल में चौपाल के दौरान प्रमुख सचिव ने स्कूली बच्चों के स्वेटर देखे। उन्होंने इनकी क्वालिटी पर सवाल उठाए। इससे पहले नवंबर में भी भोजीपुरा के स्कूलों में बच्चों के स्वेटर को लेकर सवाल उठाए थे। बीएसए को आपूर्तिकर्ता संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए भी थे, इसके बावजूद स्वेटरों की क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ।