फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना तौकीर का सत्याग्रह जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विरोधी पार्टियों से नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की अपील
विज्ञापन

बरेली। इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर नागरिकता कानून के विरोध में मौलाना तौकीर रजा खां का सत्याग्रह दूसरे रोज भी जारी रहा। इस दौरान कई संगठनों के लोग समर्थन देने पहुंचे। धरना स्थल पर सभा का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रसपा नेता वीर पाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता कानून के बहाने लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा की विरोधी पार्टियों को खुलकर सामने आना चाहिए। इस मामले में सभी सेक्युलर पार्टियों को एक मंच बनाकर सड़कों पर उतरने के लिए संकोच नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता मुफ्ती सना उल्ला खां ने सभी से संगठित होकर इस लड़ाई को जारी रखने का आह्वान किया। मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता वसी अहमद ने केंद्र सरकार से नागरिकता कानून वापस लेने की मांग की। इसी तरह समाज सेवी नाजिम बेग, कांग्रेस नेता नवाब मुजाहिद हसन खां, डा. नीतू शर्मा, सपा नेता अय्यूब हसन खां, पैगामे इंसानियत के अध्यक्ष अहमद अजीज, शारिक बद्दू, आईएमसी की आभा सिंह, मोहम्मद जोएब खां, मखदूम बेग, शाहजहांपुर से सोशलिस्ट पार्टी के वकार आलम, पीलीभीत के यूनुस मलिक, रुद्रपुर के मौलाना आरिफ और बरेली कॉलेज के कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। संचालन डा. नफीस खां, नदीम खां व अफजाल बेग ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें