फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महंगाई, बेरोजगारी से जनता का ध्यान हटाने के लिए लाया गया सीएए’

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते प्रणीण सिंह एेरन, साथ में सुप्रिया एेरन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में ऐरन ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन

बरेली। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओें को हल करने में नाकाम रही है। इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही नागरिकता कानून लाया गया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार से इन मुद्दों पर सीधे सवाल करें।
सिविल लाइंस स्थित नेहरू युवा केंद्र परिसर में गुरुवार दोपहर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी के स्वागत समारोह में ऐरन ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा, देश में तमाम समस्याएं हैं, लेकिन उन्हें हल करने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। विकास और जनकल्याण की योजनाएं ठप हैं। लोगों को किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता के साथ जनता से संपर्क कर सरकार की नाकामियां बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि देश के लिए पहले अंग्रेजों से लड़े, अब आरएसएस से लड़ना है। उन्होंने पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। कार्यक्रम आयोजक पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने आपसी मतभेद दूरकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठित होंगे तभी संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, जुनैद हसन, देवपाल सिंह चौहान, अनुज गंगवार, अलाउद्दीन खां, अमजद सलीम, जगदीश राठौर, सुरेंद्र पांडे, कमलेश ठाकुर, सुचित्रा सिंह, कुमकुम शर्मा, उस्मान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें