फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशफाक बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय के स्थान पर बनाया गया है। अशफाक 2000 में एनएसयूआई से अपना राजनैतिक कैरियर शुरू किया था। इसके बाद आंवला लोकसभा अध्यक्ष रहे। वह वर्तमान में एआईसीसी के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

अशफाक का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गूजर, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता को उठा कर जिलाध्यक्ष बनाया इसके लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही कहा कि हमारे नेताओं ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उनकी प्राथमिकता आगामी पंचायत चुनाव साधने की होगी। जिले के सभी बड़ों का आशीर्वाद लेकर जोश के साथ काम करेंगे। इस संबंध मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के 28 जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें बरेली से अशफाक सकलैनी का नाम शामिल है। हालांकि इनके अलावा अजय शुक्ला, अनुज गंगवार आदि के नाम भी दावेदारों की लिस्ट में थे। इधर रामदेव पांडेय और अजय शुक्ला ने पार्टी हाई कमान के फैसले का स्वागत करते हुए अशफाक सकसैनी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें