फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर आदेश देकर भूले.. चलता रहा इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तनाव भरे माहौल में अफवाहें फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम निजी मोबाइल कंपनियों को इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन फिर यह तस्दीक करना भूल गए कि उनके आदेश पर अमल हो गया है या नहीं। नतीजा यह हुआ कि शहर के तमाम इलाकों में इंटरनेट शुक्रवार शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच जिला प्रशासन ने बरेली में भी जुमे की नमाज के बाद बड़े प्रदर्शन के एलान के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम ही बीएसएनएल के साथ निजी मोबाइल कंपनियों को रात 11 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। बीएसएनएल ने तो 11 बजे से पहले ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी, लेकिन निजी कंपनियों का नेटवर्क काम करता रहा। कुछ कंपनियों का इंटरनेट आधी रात के बाद बंद हुआ तो कुछ ने जिला प्रशासन के आदेश की पूरी तरह अनदेखी कर दी। शुक्रवार शाम को भी ये कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को लगातार इंटरनेट सेवाएं दे रही थीं। शाम को जिला प्रशासन तक इसकी शिकायतें पहुंचीं तो कुछ देर के लिए नेट बंद हुआ लेकिन फिर चालू कर दिया गया। वोडाफोन ने शुक्रवार रात 8:35 पर इंटरनेट बंद करने का मेसेज अपने उपभोक्ताओं को दिया।

प्रशासन का आदेश देर से मिला था, इसलिए शुक्रवार दोपहर इंटरनेट सेवा बंद की जा सकी। पूरे दिन इंटरनेट चलने की जानकारी नहीं है। - नावेद, जोनल हेड आइडिया-वोडाफोन
विज्ञापन


बीएसएनएल ने आदेश मिलते ही रात 11 बजे इंटरनेट और लीज लाइनों के साथ ब्रॉडबैंड भी बंद कर दिया था। कुछ बैंकों में स्लो नेटवर्क की शिकायत बनी रही। - चरण सिंह, जीएम, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें