फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतेसार की नहीं इत्तेहाद की जरूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मन्नानी मियां ने असजद मियां के बयान का समर्थन
विज्ञापन

बरेली। नागरिकता संशोधन कानून पर काजी-ए-हिंदुस्तान जानशीन ताजुश्शरिया मुफ्ती असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) के बयान का ताजे मिल्लत मौलाना मन्नान रजा खां (मन्नानी मियां) ने समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर चल रहे उनके एक ऑडियो क्लिप में असजद मियां के इत्तेहाद की दावत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लड़ने की जरूरत नहीं है, सभी मोहब्बत से रहें।
विज्ञापन

आला हजरत खानदान के बुजुर्ग मन्नानी मियां ने मारहरा शरीफ और कछौछा शरीफ सहित तमाम खानकाहों और सिलसिलों का जिक्र करते हुए सभी को एक करने की बात कही। यह भी कहा कि इंतसार की नहीं अब इत्तेहाद की जरूरत है। इत्तेहाद ही जिंदगी है और इंतसार मौत। उन्होंने कहा कि एक दूसरे को बुरा कहना छोड़ दें, एक दूसरे से मोहब्बत से पेश आएं। यह हमारी आवाज नहीं यह आला हजरत इमाम अहमद रजा खां की आवाज है। उनका ही खून हमारी रगों में बहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें