फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हत्या के बाद बरेली कोर्ट परिसर में की गई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजनौर में कोर्ट परिसर में हत्या की वारदात के बाद पुलिस को सुरक्षा चाक चौबंद करने की याद आई है। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाकर चेकिंग की। परिसर में घूमने वाले संदिग्ध लोगों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बिजनौर में पेशी पर आए बदमाश की बदला लेने की खातिर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद प्रदेश स्तर से अदालतों में सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता करने का निर्देश दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कोर्ट परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कोर्ट में तैनात गारद के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने पेशी पर आने वाले बंदियों और उनसे मुलाकात व पैरवी को आने वाले लोगों की चेकिंग की। परिसर में दिखाई दे रहे अन्य संदिग्ध लोगों की भी चेकिंग की गई। हालांकि कार्रवाई लायक कुछ नहीं मिला। सीओ थ्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें