भाजपा और एबीवीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हंगामा देख पुलिस अफसर दबाव में आ गए। इसकी सूचना एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को दी गई और फिर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के सामने ही चौकी इंचार्ज विपिन को लाइन हाजिर करने का एलान कर दिया गया। इंस्पेक्टर के खिलाफ भी सीओ से जांच कराने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद विद्यार्थी परिषद और भाजपा के नेता शांत हुए।
बदायूं रोड पर लगा लंबा जाम
बरात के चलते बदायूं रोड पर पहले ही जाम की स्थिति थी, लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद जाम बढ़ गया। एक ओर से वाहन की लंबी कतारें लग गईं। कुछ वाहन सड़क के दूसरी ओर पहुंचे तो दूसरी लेन में भी जाम लग गया।
एबीवीपी कार्यकर्ता गौरव यादव, जिनकी शादी थी उन्होंने बताया कि हम लोगों के साथ भी अभद्रता की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान के कपड़े तक फड़ गए। इंस्पेक्टर सुभाषनगर पहले से ही सरकार विरोधी मानसिकता के हैं, चौकी इंचार्ज के साथ ही उन्होंने भी काफी अभद्रता की।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि बरात के दौरान पुलिस वालों ने अभद्रता की थी। मैं हंगामे की सूचना पर पहुंचा तो पूरे मामले में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं दिखी। अफसरों से इसकी शिकायत की गई है। वहीं एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने कहा कि
करगैना चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ सेकेंड को पूरे मामले की जांच दी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।