बरेली। इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) ने संगठन में रद्दोबदल की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत दो बड़े पदाधिकारियों को हटाया गया है।कुछ नए चेहरे लाने की कवायद की जा रही है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी जुनेद रजा खान ने मंडल अध्यक्ष नदीम खान और बरेली के जिलाध्यक्ष सलीम खान को उनके पदों से हटा दिया है। मंडलाध्यक्ष पद को समाप्त करते हुए मंडल और जिला अध्यक्ष के अधीन इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा 15 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। इन पदाधिकारियों को संगठन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण बर्खास्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के निर्देश पर जिला संगठनों के कार्य के आंकलन के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो हर महीने समीक्षा भी करेगी। ब्यूरो