बरेली। प्रभारी मंत्री ने शहर और जिला इकाई के पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर फीडबैक लिया। समीक्षा बैठक में उठे सवालों के जवाब भी अफसरों को सर्किट हाउस में बुलाकर लिए और कार्रवाई के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में हुई बातचीत में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यह उनका तीसरा दौरा था। वह जनवरी में फिर आकर हिसाब लेंगे कि कितनी खिामियां दूर हुईं। उन्होंने बताया कि बिजली संबंधी शिकायतें कम मिली हैं। तीन मामले सामने आए हैं जिनकी जांच के आदेश दिए हैं।