बरेली। ऊर्जा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार की सुबह पौने नौ बजे बरेली पहुंच रहे हैं। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे जिला अस्पताल और 12 बजे एक मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न एक बजे लाल फाटक और आईवीआरआई ओवरब्रिज का प्रोजेक्ट देखेंगे। शाम तीन बजे विकास भवन में विकास कार्यों और नोडल अधिकारी की रिपोर्ट की समीक्षा बैठक करेंगे। ऊर्जा मंत्री शाम छह से आठ बजे तक भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और कोर ग्रुप से वार्ता करेंगे। गुरुवार सुबह 4.25 बजे लखनऊ रेल से रवाना हो जाएंगे। संवाद