फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रैली में जाने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली में जाने के लिए यहां के कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं को जुटाने की कोशिश से लेकर बसों तक की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इसे लेकर महानगर कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा करते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने भारत बचाव रैली का मकसद बताते हुए पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। गत दिवस कांग्रेस के प्रांतीय नेता यूसुफ कुरैशी भी बरेली आए थे और उसे सफल बनाने का आह्वान किया था। बैठक में अवनीश बक्शी, स्वप्निल शर्मा, अशफाक सकलैनी, इकबाल सिंह बाले, मोहम्मद हसन, बिलाल कुरैशी, नत्थू लाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें