फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने पूछा- बरेली में कांग्रेस कमजोर क्यों

विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

शहर के कई नेताओं को दिल्ली बुलाकर लिया फीडबैक, कांग्रेस को मजबूत करने को सुझाव भी मांगे
विज्ञापन

बरेली के कांग्रेसियों ने बड़े नेताओं के रवैये को बताया पार्टी विरोधी

बरेली। कांग्रेस हाईकमान ने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर फोकस किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को बरेली के कई नेताओं को दिल्ली बुलाकर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया, साथ ही यह भी पूछा कि बरेली में कांग्रेस आखिर क्यों कमजोर है।
बरेली के कांग्रेसियों की प्रियंका गांधी के दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित निवास पर पेशी हुई। जिले में कांग्रेस की स्थिति के बारे में उनसे पूछताछ करने के बाद प्रियंका गांधी ने उनसे यह भी पूछा कि बरेली में कांग्रेस को कैसे मुख्य मुकाबले में लाया जा सकता है। दिल्ली गए पार्टी नेताओं के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस की कमजोरी के लिए बड़े नेताओं के आम कार्यकर्ताओं को कोई महत्व न दिए जाने को मुख्य वजह बताया। यह भी कहा कि दूसरी पार्टियां जाति-संप्रदाय की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने में कामयाब हो जाती हैं। सेक्युलर राजनीति को प्राथमिकता देने की वजह से कांग्रेस इस मामले में पिछड़ जाती है। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को सुझाव दिया कि अगर कांग्रेस गरीब तबके पर फोकस करे तो उसका जनाधार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रियंका गांधी ने मंगलवार को भी शाहजहांपुर और गाजियाबाद के कांग्रेसियों से मुलाकात की। बदायूं, संभल और पीलीभीत के कांग्रेसियों से वह पहले ही मिल चुकी हैं। बरेली से दिल्ली गए नेताओं में महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, अजय शुक्ला, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, मिर्जा अशफाक सकलैनी, स्वप्निल शर्मा, अनुज गंगवार, देव पाल सिंह चौहान, राकेश सक्सेना, बिलाल कुरैशी, हरवीर सिंह बॉबी, जकीर खान आदि कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें