फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़क हादसों के बावजूद नहीं हो रहे सड़क सुरक्षा के काम’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा के शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर बरेली-बीसलपुर और बरेली-सीतापुर हाईवे पर आए दिन हादसों में हो रही मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव, पूर्व जिला सचिव हैदर अली केनेतृत्व में डीएम से मिले सपाइयों ने कहा कि बरेली-सीतापुर हाईवे का कार्य कई सालों से लटका हुआ है। इससे यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीसलपुर रोड के खूनी मोड़ों पर रोड सेफ्टी के काम कराए जाएं। बरेली-सितारगंज रोड पर रोडवेज और कार की टक्कर से सात लोगों की मौत के बावजूद हाईवे का काम पूरा नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास भी तीव्र मोड़ पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसके बाद चौधरी चरण सिंह पार्क में सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। बार-बार हादसे होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे आए दिन लोगों को हादसों में जान गंवानी पड़ रही है। इस मौके पर तनवीर उल इस्लाम, सीमा श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव, अनुज वाल्मीकि, अनुज कुमार, जगवीर यादव, गीता राणा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें