फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी नेता ने दिया भड़काऊ भाषण, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कुमार शंखधार ने शुक्रवार को भड़काऊ भाषण दिया। उन्होंने नोथूराम गोडसे का न केवल बलिदान दिवस मनाया बल्कि उसे देश का हीरो बता दिया। भाषण की वीडियो क्लिप वायरल हुई तो कोतवाली में शंखधार को नामजद करके 10 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दामोदर स्वरूप पार्क में बिना अनुमति शंखधार ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर गोडसे का बलिदान दिवस मनाया। इसके बाद एक वीडियो में शंखधार ने राष्ट्रपिता को अपमानजनक शब्द कहते हुए गोडसे को देश का हीरो बताया। उन्होंने धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली बातें भी कहीं। सरकार से गोडसे का मंदिर बनवाकर उन्हें सम्मान देने की मांग की। यह वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर कमेंट आने लगे। मामला अफसरों तक पहुंचा तो एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने कृष्णकुमार और कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट करा दी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि वीडियो देखकर आरोपियों के नाम खोले जाएंगे। राष्ट्रपिता पर टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें