फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फिर हिदायत, किसी कोे जश्न मनाने की नहीं होगी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या मामले में जल्द फैसला आने की संभावना को देखते हुए सीएम योगी आदित्य नाथ ने बृहस्पतिवार की देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग करके कमिश्नर और डीआईजी से जानकारी की ली कि उनके स्तर से अब तक क्या तैयारियां हुई हैं? उन्होंने अफसरों को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए पीस कमेटी की बैठकों के साथ विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों से भी बातचीत की जा रही है। सीएम ने अफसरों को फिर से सख्त हिदायत दी कि फैसला किसी के भी पक्ष में आए लेकिन किसी को इसकी सार्वजनिक खुशी मनाने की छूट न दी जाए। इस पर पैनी नजर रखी जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ प्लानिंग तैयार कर ली गई है। डीएम नितीश कुमार ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण की तैयारियों के बारे में सीएम को बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइंस में दंगा को रोकने के लिए सामान दिया जाएगा। देर शाम बरेली के अफसरों का नंबर आया तो सीएम का पूरा फोकस कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों से बातचीत पर रहा। सीएम ने पहले मुरादाबाद से लाइन पर जुड़े एडीजी अविनाश चंद्र से बरेली जोन के बारे में जानकारी ली। फिर डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी शैलेश पांडेय से हालात की जानकारी ली। सभी अफसरों ने बताया कि प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल से सब बंदोबस्त दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें