फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली अतिसंवेदनशील... कड़ी निगरानी रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जैसे-जैसे अयोध्या प्रकरण पर आने वाले फैसले का फासला कम होता जा रहा है, गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इस बीच सांप्रदायिकता नियंत्रक प्रकोष्ठ ने बरेली अति संवेदनशील घोषित करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले भी संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

गृह विभाग ने परिपत्र जारी कर यूपी में बरेली समेत दर्जन भर जिले संवेदनशील बताए हैं। इसके तहत सांप्रदायिकता नियंत्रक प्रकोष्ठ ने विभिन्न जिलों में हुई प्रमुख वारदातों का उल्लेख करते हुए कहा है कि दस नवंबर को बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) है। इस दिन मुस्लिम समाज निर्वाण दिवस के रूप मनाता है। लेकिन शिया समुदाय कार्यक्रम नहीं करते हैं। परिपत्र में कहा गया है कि पुराने लंबित विवादों की आड़ में शरारती तत्व कोई गुल खिला सकते हैं, इसलिए प्रकोष्ठ ने पुराने विवादों का ब्योरा भी उल्लेखित किया है। गृह विभाग ने 50 से अधिक प्रमुख विवादों की सूची जारी करते हुए बरेली जिला अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल किया है। परिपत्र कहा गया है कि चिह्नित स्थान और विवादों पर खास निगरानी रखी जाए। घटना होने पर त्वरित कार्रवाई अपेक्षित है। संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि 17 नवंबर से पहलेे संभावित फैसला आ सकता है। इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द हर हाल में बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें