फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमसी ने की अमन की अपील, कहा- सभी मानें कोर्ट का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या मामले में आईएमसी ने अमन की अपील की है। कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी आए हम सभी को उसे मानना चाहिए। मंडल कमेटी की कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मोहम्मद नदीम खां ने कहा है कि अयोध्या प्रकरण को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या सोशल मीडिया पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के निर्देश पर कोर्ट का जो भी आदेश आए हम सब को उसे मानना है। फैसला चाहे किसी के भी हक में हो। हम सब के लिए बरेली और पूरे देश का अमन-ओ-अमान सबसे पहले है। सबका मकसद पहले इंसानियत और भाईचारे को जिंदा रखना है। यदि कोई अफवाह फैलती है तो उसकी इत्तला पुलिस के आला आधिकारियों को दें। बैठक में प्रदेश प्रभारी हाजी जुनेद रजा, अफजाल बेग, मोहम्मद सलीम खां, इफ्तेखार कुरैशी, चौधरी राशिद खां, डॉ. रिजवान अंसारी, हाफिज शराफत खां, अधिवक्ता मोहम्मद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें