फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपाई, पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में तमाम भाजपाई दौड़े। इस मौके पर वक्ताओं ने देश के लिए पटेल के उल्लेखनीय योगदान, जीवनशैली और कार्यकलापों की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम गांधी उद्यान से शुरू हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि लौह पुरुष का त्याग और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया है। उनकी जयंती पर एक देश एक विधान व्यवस्था लागू हो गई है। इससे पूरा भारत एक सूत्र में आ गया है। शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, भाजपा नेता अतुल कपूर, गुलशन आनंद, मनोज यादव, राज बहादुर सक्सेना, पूरन लाल लोधी, अधीर सक्सेना समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम में फोटो खिंचवाने के लिए धक्कामुक्की भी होती रही। गांधी उद्यान से दौड़ लगाते हुए भाजपाई पटेल चौक पहुंचे और वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेता मालाएं पॉलिथीन में लेकर पहुंचे थे। गलती का अहसास हुआ तो मीडिया के कैमरों से उन्हें छिपाने की कोशिश भी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें