फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टमन रामलीला ग्राउंड पर कब्जा, निर्माण कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामलीला संपन्न होने के बाद हार्टमन रामलीला ग्राउंड के सभी दरवाजों पर ताले लगाकर कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते अमृत योजना के तहत वहां कराया जा रहा निर्माण कार्य भी बंद हो गया है। मगर निगम के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन

हार्टमन रामलीला ग्राउंड के मालिकाना हक को लेकर नगर निगम और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले साल तत्कालीन नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने जमीन नगर निगम का होने का दावा करते हुए राजस्व रिकार्ड में नगर निगम का नाम चढ़वाया था। इसके बाद यह ग्राउंड अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण के लिए चयनित किया गया। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि से यहां एमपी थिएटर, पाथ-वे, बैडमिंटन कोर्ट आदि बनाने का काम शुरू हुआ। मगर पिछले दिनों यहां रामलीला के दौरान निर्माणाधीन एमपी थिएटर की दीवारें ध्वस्त कर दी गईं। इसको लेकर ठेकेदार ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब रामलीला खत्म होने के साथ ही हार्टमन ग्राउंड के तीनों गेट पर ताले डालकर कब्जा कर लिया गया है। इस वजह से यहां सौंदर्यीकरण का कार्य भी बंद हो गया है। इस घटना को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन निगम अफसरों को इस पर कार्रवाई करने की फिक्र नहीं है।
‘जानकारी मिली है कि रामलीला ग्राउंड के सभी गेटों पर ताला डाल दिया गया है, जिसके चलते निर्माण कार्य भी बंद है। शुक्रवार को इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय चौहान, प्रभारी चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें