बरेली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल दरगाह आला हजरत पहुंचा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) से मुलाकात की। उन्होंने 23 अक्तूबर से होने वाले आला हजरत के उर्स में मोर्चा के योगदान का भरोसा दिलाया। इस दौरान मौलाना सुब्हानी मियां ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें उर्स के लिए निमंत्रण दिया। यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मोर्चे के उपाध्यक्ष अरशद पठान, निहाल खान, शावेज, रईस, आसिफ खान आदि थेे। इधर दरगाह की ओर से शाहिद खां नूरी, औरंगजेब नूरी, जाहिद खां, जमशेद, शम्शुद्दीन नूरी, परवेज नूरी आदि मौजूद रहे।