फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के विभाग प्रचारक से की अलग बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सुबह करीब दस बजे रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ करीब घंटे भर अलग बातचीत की। बताया जाता है कि उन्होंने भाजपा विधायक, सांसद और प्रमुख पदाधिकारियों का फीडबैक लिया। बैठक में प्रशासन, पुलिस आदि विभागों पर भी चर्चा हुई। संघ के नेताओं ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार की नीतियों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। समस्याएं लेकर आने वाले लोग भटक रहे हैं, इसका मतलब हम निचले स्तर पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। संगठन के जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी चर्चा हुई। बैठक में विभाग प्रचारक आनंद जी जैसे प्रमुख लोग ही मौजूद रहे। भाजपा नेता और अफसर बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें