बरेली। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सत्येंद्र सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। एक साल पहले तक सपा नेता रहे डॉ. सत्येंद्र सिंह से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार उनके घर गए थे। इसके बाद ही डॉ. सत्येंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को वह आईएमए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। किसी भी दिन भाजपा में शामिल हो सकते हैं।