फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री चेतन चौहान से की फरहत ने फरियाद, आज एडीजी से मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। व्हाट्सएप ग्रुपों पर एडिट फोटो डालकर बदनाम करने के मामले में मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी दोषियों की गिरफ्तारी कराने पर अड़ गई हैं। उन्होंने केबिनेट मंत्री चेतन चौहान से शिकायत की तो मंत्री ने एडीजी से बात करके कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसी सिलसिले में मंगलवार को फरहत एडीजी अविनाश चंद्र से मुलाकात करेंगी। एडीजी ने भी मंत्री की कॉल आने की पुष्टि की। सोमवार को भी इंस्पेक्टर किला डीसी शर्मा फरहत के घर पहुंचे। उनकी शिकायत और सूची में दर्ज नंबरों पर जल्द गिरफ्तारियां करने की बात कही।
विज्ञापन

फरहत नकवी ने शनिवार को सीओ टू सीमा यादव से शिकायत की थी कि शुक्रवार रात से उनके नंबर पर लगातार कॉल आ रही हैं। ऑडियो और वीडियो कॉल में लोग गलत तरीके से बात कर रहे थे। जब कुछ लोगों को लताड़ा तो पता लगा कि कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर उनका एडिट फोटो उनके नंबर, भद्दे कमेंट्स के साथ डाल दिया। इंस्पेक्टर ने फरहत से ऐसे सभी नंबरों की सूची ले ली। ट्रू कॉलर पर कई ऐसे लोगों के नाम भी आए जिन्हें फरहत अच्छी तरह जानती हैं। पुलिस दावा कर रही है कि इन लोगों को ट्रेस करके गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें