फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने राज्यमंत्री महेश गुप्ता का सर्किट हाउस में किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

महेश गुप्ता के इर्द-गिर्द लगा नेता-अफसरों
का मेला पर निगम वाले भूले प्रोटोकॉल
भाजपा नेताओं ने राज्यमंत्री महेश गुप्ता का सर्किट हाउस में किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर निगम के अफसर स्मार्ट सिटी बनाने में इतना मशगूल हैं कि विभागीय राज्यमंत्री महेश गुप्ता का प्रोटोकॉल भी भूल गए। भागते दौड़ते सिर्फ एक अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे, लेकिन उनकी भी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि इस दौरान भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस समेत कई जगह मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के राज्यमंत्री महेश गुप्ता बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचे थे। उनके आगमन की खबरें भी समाचार पत्रों में छपीं, लेकिन निगम के अफसरों को प्रोटोकॉल फिर भी याद नहीं रहा। जब होश आया तो प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना को भेजा गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इससे पूर्व सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, आदेश प्रताप सिंह, पवन शर्मा, अंकित शुक्ला, संजीव अग्रवाल, राहुल साहू आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजेंद्रनगर में बांके बिहारी के मंदिर में दर्शन किए फिर स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। बदायूं जाने के दौरान मुख्य डाकघर पर राजीव कुमार सिंह, सुभाष नगर में पूर्व मेयर सुभाष पटेल, चाड़पुर में हरवेंद्र यादव आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें