फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चर्चा.. राजेश बनेंगे राज्यपाल और धर्मपाल डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले विधायक राजेश अग्रवाल और धर्मपाल सिंह सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। पक्ष और विपक्ष में लगातार प्रतिक्रियाएं चल रही हैं। राजेश खेमे से बात उठी कि अब विधायक जी को किसी राज्य में गवर्नर बनाया जाएगा तो जानकारों ने चुटकी ली कि गवर्नर बनने से पहले विधायक पद भी छोड़ना पड़ेगा। मंगलवार दोपहर धर्मपाल सिंह दिल्ली रवाना हुए थे जहां उन्होंने संगठन के कुछ प्रमुख लोगों से मिलने की कोशिश की लेकिन फिर लखनऊ लौटकर इस्तीफे की घोषणा कर दी। उनके समर्थकों ने इस घटनाक्रम को इंगित करते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि धर्मपाल को पार्टी ने डिप्टी सीएम बनाने के लिए दिल्ली बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें