सोनिया के अध्यक्ष बनने पर
कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
बरेली। सोनिया गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर महानगर कांग्रेस की ओर से जश्न मनाया गया। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के दौरान मिठाइयों का वितरण कर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी मजबूती से एकजुट होकर संघर्ष करेगी। क्योंकि सोनिया गांधी बिना लालच के देश की सेवा करती हैं जिसका प्रमाण उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा कर दिया है। इससे पहले महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने कहा कि आमजन एवं कांग्रेसजन की भावनाओं की कद्र करते हुए कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष बना कर पार्टी को मजबूत स्तंभ देने का कार्य किया है। वह बलिदान और त्याग की मिसाल और भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। इस दौरान प्रांतीय सचिव अनुज गंगवार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, अब्दुल रहमान, मुकेश बाल्मीकि, राजेंद्र सागर, अवनीश बख्शी, यासीन अंसारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।