फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार गिराने के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कर्नाटक सरकार गिराने के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बरेली। कर्नाटक सरकार गिराने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक तरफ जहां महानगर कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं जिला कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, प्रांतीय महासचिव अजय शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की सरकार का गिराया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को लोकतंत्र एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सत्ता सौंपी थी, परंतु सत्ता मिलते ही भाजपा संघ के साथ मिल कर लोकतंत्र का गला घोटती आ रही है। इसके बाद तमाम कांग्रेसी चौधरी असलम के नेतृत्व में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें देव पाल सिंह चौहान, अवनीश बख्शी टोनू, मोहम्मद हसन, अब्दुल रहमान, अवनीश शर्मा, नत्थू लाल मिश्रा, पंकज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
इसी मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रट पहुंच कर कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के स्थान पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कर्नाटक सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान डा. नीतू शर्मा, सौरभ राठी, मोहम्मद जकी, मुन्ना कुरैशी, मोहम्मद मोबीन खान, विजय मौर्या, रविंद्र मिश्रा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें