फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम लाल की बदली जिम्मेदारी, चहेतों के चेहरे लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राम लाल को राष्ट्रीय संगठन से हटाकर संघ में जिम्मेदारी दे दी गई है। इससे जिले के कई भाजपा नेताओं के साथ ही कुछ सपाइयों को भी झटका लगा है। इनमें से एक सपाई नगर निगम की राजनीति में भी खासा दखल रखते हैं। इसके चलते इन सभी के चेहरे उतर गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2006 में राम लाल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को उन्हें इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सह संपर्क प्रमुख बना दिया गया है। भाजपा के कद्दावर नेता राम लाल का पार्टी में टिकट तय होने से लेकर तमाम मामलों में खासा दखल रहता था। बताया जाता है कि यहां के कुछ टिकट तय करने में भी उनकी खासी भूमिका रही है। मगर शनिवार को संगठन से हटाकर उन्हें संघ में भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि संगठन से हटने के बाद पार्टी या शासन-प्रशासन में अब उनका सीधा दखल नहीं रहेगा। इसके चलते यहां के कुछ बड़े नेताओं केे भी चेहरे लटक गए हैं। इनमें भाजपा के साथ ही कुछ सपा के नेता भी हैं। नगर निगम में दखल रखने वाले सपा के एक नेता भी राम लाल की जिम्मेदारी बदलने से सदमे में हैं। वह अक्सर उनसे मिलने भी जाते थे, मगर इस फेरबदल से उन्हें भी तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें